Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group
उत्तर प्रदेशराज्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अग्रणी महिलाएं नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ का उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालीं प्रदेश की महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के संकल्प के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में “शक्ति से समृद्धि” की दिशा में योगदान देने वाली प्रदेश की अग्रणी महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। इस क्रम में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की सहायक संपादक शैल्वी शारदा को मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति अवार्ड प्रदान किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली शैल्वी शारदा प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विषयों पर अपनी गहन रिपोर्टिंग और लेखन के लिए जानी जाती हैं। इसी क्रम में एचसीएल ग्रुप की एसोसिएट डायरेक्टर कीर्ति करमचंदानी को भी नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। कीर्ति करमचंदानी पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में कई वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के महिला उद्यमी प्रकोष्ठ की अध्यक्षा आनंदी अग्रवाल को नारी शक्ति अवार्ड प्रदान किया। आनंदी अग्रवाल आईआईए के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को उद्यम स्थापित करने एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग प्रदान करतीं हैं। उन्हें प्रदेश में एमएसएमई उद्यम के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, क्षमता निर्माण, सरकारी नीतियों के प्रति जागरूकता और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही टूरियागंज, लखनऊ के अर्बन सीएचसी की मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. गीतांजलि को भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए नारी शक्ति अवार्ड प्रदान किया गया।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में हमारी सरकार का विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब आधी आबादी इस संकल्प के साथ मजबूती से जुड़ेगी। इसके लिए हमें हर क्षेत्र में नारी की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान के साथ उनके सशक्तीकरण के लिए सभी संभव प्रयास करने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button